किसानों को असमंजस में डाल रहा आम बजट : मानूके

Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Feb, 2018 12:15 PM

budget 2018

भारतीय किसान यूनियन (कादियां) की बैठक जिलाध्यक्ष निर्मल सिंह मानूके की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष हरमीत सिंह कादियां व जिला उपाध्यक्ष कुलवंत सिंह मानूके ने कहा कि इस वर्ष बजट में एम.एस.पी. का डेढ़ गुना देने का जो ढिंढोरा पीटा जा रहा...

मोगा (ग्रोवर): भारतीय किसान यूनियन (कादियां) की बैठक जिलाध्यक्ष निर्मल सिंह मानूके की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष हरमीत सिंह कादियां व जिला उपाध्यक्ष कुलवंत सिंह मानूके ने कहा कि इस वर्ष बजट में एम.एस.पी. का डेढ़ गुना देने का जो ढिंढोरा पीटा जा रहा है, उसकी कोई भी स्पष्टता नहीं बताई गई कि आने वाली फसलों के नवीनतम मूल्य क्या होंगे। यह बजट किसानों को असमंजस में डालने वाला ही जारी किया गया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने 4 वर्ष पहले किसानों के साथ वायदा करके सत्ता हथियाई थी कि मोदी सरकार आने पर किसानों का सारा कर्जा खत्म किया जाएगा। विदेशों में पड़ा काला धन वापस भारत लाया जाएगा और प्रत्येक खाते में 15-15 लाख रुपए जमा होंगे, लेकिन ये सभी वायदे पूरे नहीं हुए। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार का आखिरी बजट भी किसानों को निराश करने वाला ही रहा। देश के खासकर पंजाब के किसानों का मोदी सरकार से विश्वास खत्म हो गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!