Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Feb, 2018 01:28 PM
भाजपा द्वारा नगर निगम चुनावों के लिए जो पहली सूची जारी की गई है, उसमें 8 मौजूदा पार्षदों या उनके पारिवारिक मैंबरों को टिकट दी गई है और इतने ही पूर्व पार्षदों या उनके रिश्तेदारों को टिकटें मिली हैं। लेकिन सीनियर डिप्टी मेयर सुनीता अग्रवाल सहित 2...
लुधियाना (हितेश): भाजपा द्वारा नगर निगम चुनावों के लिए जो पहली सूची जारी की गई है, उसमें 8 मौजूदा पार्षदों या उनके पारिवारिक मैंबरों को टिकट दी गई है और इतने ही पूर्व पार्षदों या उनके रिश्तेदारों को टिकटें मिली हैं। लेकिन सीनियर डिप्टी मेयर सुनीता अग्रवाल सहित 2 मौजूदा कौंसलरों सुमित मल्होत्रा व रेणु मिंटू शर्मा की टिकटें काट दी हैं। जबकि 2 पार्षदों परमिन्द्र मेहता व गीता देवी की टिकटें फिलहाल रोकी हुई हैं। सुमित मल्होत्रा द्वारा वार्ड 57 व 58 से टिकट मांगी जा रही थी। लेकिन नहीं मिली और वो पहले जिस वार्ड से कौंसलर थे, वो लेडीज रिजर्व हो गया है और वहां से ब्लाक प्रधान की पत्नी को टिकट मिली है। इसी तरह रेणु शर्मा की जगह पुराने बी.जे.पी. परिवार को मौका दिया गया है।
भाजपा में कौन किसका रिश्तेदार
-पूर्व पार्षद अमरीक भोला की पत्नी प्रभजोत कौर
-पूर्व पार्षद इंद्रजीत पंछी की बहु रंजना पंछी
-पूर्व पार्षद व जिला प्रधान राजीव कतना के भाई जतिन्द्र कुमार
-प्रदेश उप प्रधान व पूर्व पार्षद संतोष कालड़ा के बेटे राजीव कालड़ा
-पूर्व पार्षद इंद्र अग्रवाल की पत्नी मंजू अग्रवाल
पत्नियों की वजह से पतियों को मिलेगा मौका
नगर निगम चुनावों में 50 फीसदी वार्ड महिलाओं के लिए रिजर्व होने के कारण सारी सियासी पाॢटयों के समीकरण बिगड़ गए हैं। इसका सबसे ज्यादा असर मौजूदा या पूर्व पार्षदों के अलावा किसी इलाके से चुनाव लडऩे की तैयारी कर रहे नेताओं पर पड़ा है। जिनको या तो एरिया बदलना पड़ा है या फिर उनको चुनाव लडऩे की इच्छा ही खत्म करनी पड़ गई है। इसके अलावा एक विकल्प पुरूष नेताओं द्वारा अपने परिवार की महिला रिश्तेदारों को चुनाव लड़वाने का भी अपनाया जा रहा है। लेकिन भाजपा की लिस्ट मेंं इससे कुछ अलग नजारा देखने को मिला। इसके तहत वार्ड जैंट्स कैटागरी में बदलने के कारण पूर्व महिला पार्षदों को लड़ाने की जगह उनके पति मैदान में उतर गए हैं। इनमें पूर्व पार्षद पूनम रतरा के पति ओम प्रकाश रतरा व मोनिका जग्गी के पति दविन्द्र जग्गी का नाम शामिल हैं।