बिंद्रा कालोनी में 2 पक्षों में चले ईंट-पत्थर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Feb, 2018 12:37 PM

clash between two groups

बिंद्रा कालोनी में मंगलवार रात को पिछले लंबे समय से चल रहे विवाद को लेकर 2 पक्षों में खुलकर ईंट-पत्थर चले। दोनों ही पक्ष अलग-अलग विशेष समुदाय के थे। जिसमें दोनों पक्षों के 2 लोग घायल हो गए। जिन्होंने इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। दोनों...

लुधियाना(महेश): बिंद्रा कालोनी में मंगलवार रात को पिछले लंबे समय से चल रहे विवाद को लेकर 2 पक्षों में खुलकर ईंट-पत्थर चले। दोनों ही पक्ष अलग-अलग विशेष समुदाय के थे। जिसमें दोनों पक्षों के 2 लोग घायल हो गए। जिन्होंने इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए हैं। इससे पहले की स्थिति विस्फोटक रूप धारण करती सलेम टाबरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति पर काबू पाया।

ए.एस.आई. हरजीत सिंह का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है जो पक्ष कसूरवार पाया गया उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि एक युवती को लेकर दोनों पक्षों में पिछले लंबे समय से विवाद चल रहा था। इससे पहले उनमें झगड़ा भी हुआ था। आज रात को दोनों पक्षों का अचानक आमना-सामना हो गया। पहले तू-तू मैं-मैं हुई फिर दोनों पक्षों की तरफ ईंट-पत्थर बरसने लगे जिससे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। पुलिस का कहना है कि हंगामा करने वालों में कुछ लोगों ने शराब पी रखी थी। इस पूरे घटनाक्रम के पीछे दोनों पक्ष एक-दूसरे को कसूरवार ठहरा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि इस घटना में किसी भी राजनीतिक पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!