Edited By Updated: 30 Jul, 2016 02:12 AM
जमालपुर पुलिस ने भारी मात्रा में अफीम की कथित सप्लाई देने जा रही एक महिला को हिरासत में लेकर उससे ...
भामियां कलां(जगमीत): जमालपुर पुलिस ने भारी मात्रा में अफीम की कथित सप्लाई देने जा रही एक महिला को हिरासत में लेकर उससे अफीम की खेप बरामद कर मामला दर्ज किया है।
थाना प्रभारी सतनाम सिंह ने बताया कि मूल रूप से लखनऊ, यू.पी. की आलम बाग कॉलोनी की रहने वाली पूजा नामक यह महिला प्रेम विवाह कर लुधियाना आई थी। यहां वह जनकपुरी की गली नं. 8 में रह रही थी। शादी के कुछ समय बाद उसके पति से झगड़े के बाद वह उसे छोड़ कर चला गया और वह अकेली रहने लगी। फिर उसकी मुलाकात एक महिला से हुई। जिसने पूजा को अफीम की तस्करी के लिए मना लिया।
उक्त महिला पूजा को लखनऊ से अफीम लेकर देती थी और पूजा उसे यहां अपने ग्राहकों को सप्लाई करती थी। बीती शाम मुंडियां कलां, 33 फीट रोड पर सुन्दर नगर चौक में ए.एस.आई. बलबीर सिंह की पुलिस पार्टी ने गश्त के दौरान पूजा को एक किलो अफीम के साथ काबू कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त महिला के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद उसकी साथी महिला व ग्राहकों के बारे में पता लगाया जा रहा है ।