Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Mar, 2018 05:15 PM
पुलिस जिला खन्ना के अधीन पड़ते रामगढ़ सरदारां गांव में वीरवार को उस समय सनसनी फैल गई जब 50 साल के प्रवासी मजदूर ने 70 साल के बुजुर्ग करनैल सिंह की दातर मारकर हत्या कर दी। आरोपी की पहचान कैलाश महतो पुत्र रामा आशीष महतो निवासी पचताकी जादू जिला...
खन्ना (सुनील): पुलिस जिला खन्ना के अधीन पड़ते रामगढ़ सरदारां गांव में वीरवार को उस समय सनसनी फैल गई जब 50 साल के प्रवासी मजदूर ने 70 साल के बुजुर्ग करनैल सिंह की दातर मारकर हत्या कर दी। आरोपी की पहचान कैलाश महतो पुत्र रामा आशीष महतो निवासी पचताकी जादू जिला सीतामड़ी (बिहार) के तौर पर हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके अगली कार्रवाई आरंभ कर दी है।
मृतक के भतीजे मनदीप सिंह ने कहा कि गांव के श्मशानघाट में रहने वाले प्रवासी मजदूर से उनके चाचा करनैल सिंह अक्सर पहचान पत्र मांगते थे।इस रंजिश में प्रवासी मजदूर उनके चाचा की हत्या कर फरार हो गया। एस.एच.ओ. मलोद हरदीप सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले गांव के ही करनैल सिंह ने कैलाश को पहचान दिखाने को कहा था। इस बात की रंजिश में कैलाश ने करनैल सिंह की हत्या कर दी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। कैलाश ने हत्या उस समय की, जब करनैल सिंह खेतों में चारा लेने गया था। उसे रास्ते में घेरकर कैलाश ने दातर से हमले करके बुरी तरह घायल कर दिया। घायल हालत में करनैल सिंह को सिविल अस्पताल मलौद दाखिल करवाया गया था। वहां से उसे लुधियाना रैफर किया गया और जब उसे डेहलों सिविल अस्पताल ले जाया गया तो वहां उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल लुधियाना भेजा गया है।