कनाडा से आई महिला को समोसे खाने पड़े महंगे, 1 लाख रुपए हुए गायब

Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Jan, 2018 07:21 AM

robbery case

कनाडा से आई एक महिला को जालंधर छावनी में बुधवार को समोसे खाने उस समय महंगे पड़ गए जब किसी ने उसके पर्स से 1 लाख रुपए गायब कर दिए जोकि उसने पंजाब नैशनल बैंक से खरीदारी करने के लिए निकलवाए थे। दिन-दिहाड़े दोपहर 2 बजे हुई इस घटना की सूचना थाना कैंट की...

जालंधर(महेश): कनाडा से आई एक महिला को जालंधर छावनी में बुधवार को समोसे खाने उस समय महंगे पड़ गए जब किसी ने उसके पर्स से 1 लाख रुपए गायब कर दिए जोकि उसने पंजाब नैशनल बैंक से खरीदारी करने के लिए निकलवाए थे। दिन-दिहाड़े दोपहर 2 बजे हुई इस घटना की सूचना थाना कैंट की पुलिस के पास शाम 6 बजे के बाद पहुंची। थाना कैंट के एडीशनल एस.एच.ओ. संजीव कुमार ने बताया कि थाना रामा मंडी के क्षेत्र लालेवाली निवासी कनाडा से आई उक्त महिला सुखदेव कौर पत्नी दिलबाग सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति के साथ कैंट में आज सुबह के समय शापिंग के लिए आई थी।

दोपहर के समय वह मूल राज रोड पर स्थित थाना कैंट से 2 चौक छोड़कर एक दुकान पर बैठकर समोसे खाने लग पड़ी। उसका पति दिलबाग सिंह भी उसके साथ था। महिला सुखदेव कौर ने बताया कि उसने घर जाकर अपना पर्स देखा कि उसमें से एक लाख रुपए इंडियन करंसी गायब थे जिसके बाद वह थाने में आ गई। कनाडा से आई महिला को शक है कि उनका 2 महिलाएं पीछा कर रही थीं जोकि समोसे वाले की दुकान में भी पहुंची हुई थीं जिससे लगता है कि उसके पैसे उन महिलाओं ने भी निकाले हैं। पुलिस का कहना है कि एन.आर.आई. महिला ने अभी एफ.आई.आर. दर्ज करवाने से इन्कार किया है जिसके पीछे उसने अपनी विदेश वापसी का कारण बताया है।

सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हुई महिलाएं
एन.आर.आई. महिला के गायब हुए एक लाख रुपयों को लेकर थाना कैंट की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज निकलवाई हैं जिनमें 2 महिलाएं तो दिखाई दे रही हैं लेकिन उनके हाथों में पैसे इत्यादि नहीं हैं। एस.आई. संजीव कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस कमिश्नर पी.के. सिन्हा के आदेशों के मुताबिक एन.आर.आई. महिला के रुपए चोरी होने को लेकर पुलिस एफ.आई.आर. जरूर दर्ज करेगी। वारदात को भी उन्होंने जल्द ही ट्रेस कर लेने की बात कही है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!