Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Jan, 2018 12:53 PM
थाना सदर की पुलिस ने 20 पेटियां अवैध शराब समेत 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है। थाना सदर के प्रभारी जसप्रीत सिंह ने बताया कि जंडियाला पुलिस चौकी के प्रभारी मेजर सिंह रियाड़ के नेतृत्व में ए.एस.आई. रणजीत सिंह ने भोडे सपराए मोड़ जंडियाला रोड पर की...
जालंधर(महेश): थाना सदर की पुलिस ने 20 पेटियां अवैध शराब समेत 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है। थाना सदर के प्रभारी जसप्रीत सिंह ने बताया कि जंडियाला पुलिस चौकी के प्रभारी मेजर सिंह रियाड़ के नेतृत्व में ए.एस.आई. रणजीत सिंह ने भोडे सपराए मोड़ जंडियाला रोड पर की नाकाबंदी दौरान एक एस्टीम कार को चैकिंग के लिए रोका जिसमें सवार 2 व्यक्तियों ने अपना नाम कुलविन्द्र सिंह पुत्र मलकीत सिंह निवासी गोंदपुर थाना लांबड़ा देहाती पुलिस जालंधर व राकेश कुमार पुत्र राम नाथ निवासी मोहल्ला नं. 30 जालंधर कैंट बताया।
कार की तलाशी लेने पर 10 पेटियां शराब मार्का फस्र्ट ‘वायस तथा 5 पेटियां रम मार्का डालर की बरामद हुईं। पुलिस ने एस्टीम कार भी अपने कब्जे में ले ली है। इसी तरह एस.आई. मेजर सिंह रियाड़ के नेतृत्व में हैड कांस्टेबल विजय कुमार चौकी जंडियाला ने जालंधर-जंडियाला चौक में नाकाबंदी दौरान गुरदेव सिंह उर्फ परदेसी पुत्र कुलवंत सिंह व जसविन्द्र सिंह ङ्क्षछद पुत्र जरनैल सिंह दोनों निवासी पत्ती राम को काबू कर उनसे 5 पेटी शराब फस्र्ट ‘वायस बरामद की है। चारों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में केस दर्ज कर लिया गया है। मेजर सिंह रियाड़ चौकी प्रभारी जंडियाला ने बताया कि जांच में पता चला है कि इन पर पहले भी शराब तस्करी के मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि यह भी पता लगाया जा रहा है कि भारी मात्रा में यह लोग शराब कहां से लेकर आते थे।