Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Mar, 2018 09:57 AM
देहाती पुलिस के थाना पतारा के गांव परसरामपुर में एक प्रवासी मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की सूचना मिली है। 21 वर्षीय मृतक घनश्याम मंडल पुत्र राम मंडल मूल निवासी गांव दुलार जिला मध्यपुरा (बिहार) गांव परसरामपुर में किसान सुखविन्द्र सिंह...
जालंधर(महेश): देहाती पुलिस के थाना पतारा के गांव परसरामपुर में एक प्रवासी मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की सूचना मिली है। 21 वर्षीय मृतक घनश्याम मंडल पुत्र राम मंडल मूल निवासी गांव दुलार जिला मध्यपुरा (बिहार) गांव परसरामपुर में किसान सुखविन्द्र सिंह पुत्र लहिम्बर सिंह के पास काम करता था।
मामले की जांच कर रहे थाना पतारा के ए.एस.आई. मेजर सिंह ने बताया कि घनश्याम मंडल की मौत ज्यादा शराब पीने के कारण हुई है। शराब पीने के बाद वह गुरप्रीत सिंह गोपी के खेतों में गिर पड़ा और वहीं पड़ा रहा। उसे अस्पताल लेकर गए तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी मेजर सिंह ने बताया कि पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद बिहार से आए उसके परिजनों को सौंप दिया है।