Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Jan, 2018 01:27 PM
शहर में हैरोइन की सप्लाई देने आई महिला को थाना नम्बर-8 की पुलिस ने गिरफ्तार कर उससे 20 ग्राम हैरोइन बरामद की है। ए.डी.सी.पी. सिटी-1 मनदीप सिंह ने बताया कि थाना नं.-8 के एस.एच.ओ. नवदीप सिंह के नेतृत्व में फोकल प्वाइंट चौकी इंचार्ज ए.एस.आई. संजीव कुमार
जालंधर: शहर में हैरोइन की सप्लाई देने आई महिला को थाना नम्बर-8 की पुलिस ने गिरफ्तार कर उससे 20 ग्राम हैरोइन बरामद की है। ए.डी.सी.पी. सिटी-1 मनदीप सिंह ने बताया कि थाना नं.-8 के एस.एच.ओ. नवदीप सिंह के नेतृत्व में फोकल प्वाइंट चौकी इंचार्ज ए.एस.आई. संजीव कुमार व ए.एस.आई. सुखचैन कौर ने पुलिस टीम सहित गुप्त सूचना के आधार पर पठानकोट रोड की तरफ से आ रही महिला जोगिन्द्र कौर पत्नी करनैल सिंह निवासी गांव दौलोवाल, फतेहगढ़ पंचतूड़, मोगा को गिरफ्तार किया।
महिला पुलिस कर्मचारी ए.एस.आई. सुखचैन कौर द्वारा तलाशी लिए जाने पर जोगिन्द्र कौर से आई-फोन तथा उसमें छिपाई गई 20 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। ए.डी.सी.पी. ने बताया कि जोगिन्द्र कौर गांव दौलोवाल से यहां हैरोइन की सप्लाई देने आई थी, जिसका पुलिस रिमांड लिया गया है। जांच की जा रही है कि वह हैरोइन कहां से खरीद कर लाती थी और किन लोगों को सप्लाई करती थी। आरोपी महिला के खिलाफ पहले भी नशीले पदार्थों की तस्करी के केस दर्ज हैं।