Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Jan, 2018 11:36 AM
बुधवार दोपहर नई दिल्ली से अमृतसर जाने वाली शान-ए-पंजाब एक्सप्रैस में लुधियाना से जालंधर आ रहा एक व्यक्ति जल्दबाजी के चक्कर में ट्रेन से गिर कर बुरी तरह से घायल हो गया। उसकी पहचान सुखदेव सिंह (50) निवासी फरीदकोट के रूप में हुई है, जिसे तुरन्त...
जालंधर (गुलशन): बुधवार दोपहर नई दिल्ली से अमृतसर जाने वाली शान-ए-पंजाब एक्सप्रैस में लुधियाना से जालंधर आ रहा एक व्यक्ति जल्दबाजी के चक्कर में ट्रेन से गिर कर बुरी तरह से घायल हो गया। उसकी पहचान सुखदेव सिंह (50) निवासी फरीदकोट के रूप में हुई है, जिसे तुरन्त घायलावस्था में 108 एम्बुलैंस से सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
जानकारी के मुताबिक सुखदेव सिंह लुधियाना में अपनी बेटी को विदेश भेजने के लिए किसी ट्रैवल एजैंट से मिलने आया था और वहां से वह शान-ए-पंजाब एक्सप्रैस में जालंधर आ रहा था। जालंधर में वह किसी बाबा द्वारा दी जाने वाली आंखों की दवाई लेने के लिए आया था। ट्रेन अभी प्लेटफार्म पर रुकी नहीं थी कि वह चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास करने लगा। पिछली तरफ मुंह करके उसने ट्रेन से छलांग लगा दी और वह बुरी तरह प्लेटफार्म पर जा गिरा। मौके पर खड़े पुलिस मुलाजिमों व यात्रियों ने उसे उठाया और 108 एम्बुलैंस को सूचना दी।
अस्पताल में दाखिल सुखदेव सिंह ने पुलिस को दिए बयानों में कहा कि जालंधर में वह आंखों की दवाई लेने आया था। उसके बाद उसने अमृतसर जाना था। अमृतसर में उसके भतीजे की आज रिंग सैरेमनी थी, लेकिन जालंधर पहुंचते ही यह हादसा हो गया। पुलिस ने सुखदेव सिंह के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की है।