Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Mar, 2018 05:51 PM
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने कार्यकत्र्ताओं सहित शहीद भगत सिंह चौक पर शहीद भगत सिंह की प्...
जालंधर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने कार्यकत्र्ताओं सहित शहीद भगत सिंह चौक पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कालिया ने इस मौके पर कहा कि शायद भारत की स्वतंत्रता 15 अगस्त 1947 की बजाय और देरी से मिलती अगर शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु अपनी शहादत न देते।
उन्होंने कहा कि इन नौजवानों ने आजाद भारत का सपना अपने मन में संजोया हुआ था जिसको पूरा करने के लिए उन्होंने फांसी के फंदे को हंस कर चूमा। इस अवसर पर डा. रमेश कम्बोज, भगत मनोहर लाल, राजीव वालिया, किरण जगोता, साहिब सिंह साहबी अजय जगोता, अनिल शर्मा, विजय कालिया, वरिष्ठ भाजपा नेता विपन शर्मा, विनय सभरवाल, ऋतु राज, विक्की ढल्ल, गुरमीत निक्का, अभी सिक्का, रजत कुमार मोहिंदू, डम्पी सिक्का, जीत, वरिंदर, शकुल महाजन, राजू भाटिआ और अन्य उपस्थित थे।