IPS लॉबी को खुश करने के लिए राज्य सरकार दे रही IG और DIG को प्रमोशन

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Mar, 2018 09:55 AM

promotion of ig dig

राज्य सरकार आजकल फोर्स में डी.आई.जी. की पोस्ट खत्म करने के साथ ही आई.पी.एस. लॉबी को खुश करने के लिए प्रमोशन दे रही हैं। सरकार ने ऐसा करके एक तीर से 2 निशाने साधे हैं। एक तरफ आई.पी.एस. लॉबी के अफसरों को खुश किया जबकि डी.आई.जी. की पोस्ट खत्म करके...

जालंधर(मृदुल शर्मा): राज्य सरकार आजकल फोर्स में डी.आई.जी. की पोस्ट खत्म करने के साथ ही आई.पी.एस. लॉबी को खुश करने के लिए प्रमोशन दे रही हैं। सरकार ने ऐसा करके एक तीर से 2 निशाने साधे हैं। एक तरफ आई.पी.एस. लॉबी के अफसरों को खुश किया जबकि डी.आई.जी. की पोस्ट खत्म करके खजाना भरने का भी रास्ता खोला है। कुछ दिन पहले सरकार ने आई.जी. जोन से हटाकर आई.जी. रेंज कर दिया था। अब देखा जाए तो जहां पहले आई.जी. जोन के अंडर 6 जिले आते थे, वहीं अब उनके पास 3 जिले आया करेंगे ताकि उन पर काम का बोझ न रहे। मगर उसी के साथ अब डी.आई.जी. की पोस्ट खत्म कर सरकार ने पैसे बचाने का पत्ता बहुत साफ तरीके से खेला है, क्योंकि अब राज्य में जितने भी डी.आई.जी. हैं, उन्हें प्रमोट करके उनके रैंक की तनख्वाह सरकार बचा लेगी। हालांकि ये वे डी.आई.जी. होंगे जोकि स्टेट रिक्रूटिड होंगे। 

आई.पी.एस. लॉबी ने किया था विरोध
कैप्टन सरकार का यह फैसला एक तरीके से आई.पी.एस. लॉबी को खुश करने के लिए है, क्योंकि जब सरकार ने यह फैसला लेने की तैयारी की तो आई.पी.एस. लॉबी ने इस बात का काफी विरोध किया। पहले सरकार ने सोचा कि उन्हें डी.आई.जी.-कम-आई.जी. बना दिया जाए, मगर काफी सोच-विचार करने के बाद उन्हें प्रमोट करने की सलाह सही लगी। 

प्रमोटिड अफसरों पर बढ़ेगा काम का बोझ
अब दूसरी ओर अगर सोचा जाए तो इस फैसले से सैंटर रिक्रूटिड अफसर को तो कोई फर्क नहीं है, मगर स्टेट प्रमोटिड अफसर इस वक्त कुछ चिंता में भी हैं, क्योंकि इस प्रमोशन से उन पर काम का बोझ और बढऩे वाला है। सरकार के नशे को लेकर चल रही मुहिम को और सख्त करने के निर्देश जल्द ही जारी होने वाले हैं जिसको लेकर डी.जी.पी. सुरेश अरोड़ा से भी बात की जा रही है। 

कुछ अधिकारियों ने लिखा था सैंटर को पत्र
सरकार के डी.आई.जी. की पोस्ट को खत्म करने के फैसले पर रा’य की आई.पी.एस. लॉबी ने केंद्र सरकार को पत्र लिखा था, जिसमें इसका कड़ा विरोध भी किया गया। ये वे डी.आई.जी. थे जोकि स्टेट रिक्रूटिड थे, क्योंकि स्टेट रिक्रूूटिड डी.आई.जी. को रा’य सरकार ही तनख्वाह देती है।

ये अफसर होंगे प्रमोट 
सूत्रों की मानें तो प्रमोट होने वाले अफसरों में से गुरप्रीत कौर दियो, वरिन्द्र कुमार शर्मा, ईश्वर सिंह, शशि प्रभा, सतीश कुमार अस्थाना, आर.एन. ढोके, अर्पित शुक्ला और जतिन्द्र कुमार जैन आई.जी. से ए.डी.जी.पी. प्रमोट होंगे। वहीं उन्हीं के साथ डी.आई.जी. जसकरण सिंह बराड़, युरिन्द्र सिंह हेयर, दिनेश प्रताप सिंह, अरुण कुमार मित्तल, डॉ. कौस्तुभ शर्मा, प्रदीप कुमार, यादव गुरशरण सिंह संधू, कंवर बहादुर सिंह और राजिन्द्र सिंह को आई.जी. प्रमोट किया जाएगा। हालांकि एम्पैनलमैंट सीनियोरिटी लिस्ट के तहत ही इन्हें प्रमोट किया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!