Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Mar, 2018 10:07 AM
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी हरमनबीर सिंह गिल ने आज पासपोर्ट एक्ट 1967 के 50 वर्ष पूरे होने पर सर्वश्रेष्ठ सेवाएं देने वाले पासपोर्ट विभाग के कर्मचारियों का विशेष समारोह के दौरान सम्मान किया। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सी.पी.ओ. तथा डाटा...
जालंधर (धवन): क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी हरमनबीर सिंह गिल ने आज पासपोर्ट एक्ट 1967 के 50 वर्ष पूरे होने पर सर्वश्रेष्ठ सेवाएं देने वाले पासपोर्ट विभाग के कर्मचारियों का विशेष समारोह के दौरान सम्मान किया। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सी.पी.ओ. तथा डाटा एंट्री आप्रेटर्स को स्मृति चिन्ह देकर उनका हौसला बढ़ाया गया है। पासपोर्ट एक्ट 1967 में बना था। देश भर में पासपोर्ट एक्ट की स्वर्ण जयंती को देखते हुए समारोहों का आयोजन किया गया।
इसी संदर्भ में जालंधर में भी समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विशेष अतिथि क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी हरमनबीर गिल थे। गिल ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि लोगों को बेहतर पासपोर्ट सेवाएं देने के पूरे यत्न किए जा रहे हैं। मोगा में हाल ही में पोस्ट आफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र खोला गया है, इससे अब मोगा के लोगों को पासपोर्ट संबंधी सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही मिल जाया करेंगी। उन्होंने कहा कि पासपोर्ट सेवाएं सरल बना दी गई हैं, जिसके लिए केन्द्रीय विदेश मंत्रालय ने विशेष यत्न किए हैं।
इस सबका उद्देश्य लोगों को बेहतर सेवाएं देना है। उन्होंने कहा कि लोगों को अधिक दूरी तय करके पासपोर्ट लेने के लिए न जाना पड़े, इसके लिए विदेश मंत्रालय भरसक कोशिशें कर रहा है। गिल ने कहा कि जालंधर के पासपोर्ट कार्यालय को देश भर में सराहनीय सेवाएं देने के लिए लगातार & वर्षों से पहला अवार्ड मिल रहा है जिसका श्रेय समूचे कर्मचारियों को जाता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी पासपोर्ट कार्यालय अपना सराहनीय प्रदर्शन जारी रखते हुए अवार्ड जीतने की पूरी कोशिशें करता रहेगा।