हत्या कर क्वार्टर को लगा दिया ताला, बदबू फैलने पर तोड़ा तो अंदर शव पर चल रहे थे कीड़े

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Jan, 2018 12:49 PM

murder case

नागरा गांव में प्रवासी लोगों के क्वार्टरों में महिला का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। महिला की हत्या करके कातिल क्वार्टर को बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय गांव नागरा में प्रवासी श्रमिकों के क्वार्टरों से आ रही बदबू...

जालंधर (प्रीत): नागरा गांव में प्रवासी लोगों के क्वार्टरों में महिला का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। महिला की हत्या करके कातिल क्वार्टर को बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय गांव नागरा में प्रवासी श्रमिकों के क्वार्टरों से आ रही बदबू इलाके में फैल गई। क्वार्टरों से बदबू आने पर सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही ए.डी.सी.पी. मनदीप सिंह, ए.सी.पी. नवनीत सिंह माहल, थाना नम्बर-1 के इंस्पैक्टर रेशमिन्द्र सिंह सिद्धू पुलिस फोर्स सहित मौके पर पहुंचे व क्वार्टर का ताला तुड़वाया तो देखा कि महिला का गला-सड़ा शव पड़ा हुआ था जिस पर कीड़े चल रहे थे।

देर रात तक जद्दोजहद के पश्चात मृतका की पहचान प्रवासी महिला पूनम के रूप में हुई है। पुलिस जांच में पता चला है कि मृतका का पति राजमिस्त्री है और महिला पूनम सब्जी मंडी में दिहाड़ी पर काम करती थी। इंस्पैक्टर रशमिन्द्र सिंह सिद्धू ने बताया कि क्वार्टर में कई जगह पर खून के धब्बे भी मिले हैं। महिला की मौत कैसे हुई इस तथ्य का खुलासा पोस्टमार्टम में होगा। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

5 दिन पहले खाली कर गए सभी क्वार्टर
पुलिस जांच में पता चला कि उक्त क्वार्टर कपूरथला की महिला के नाम पर है जो उसने प्रवासी श्रमिकों को किराए पर दे रखे हैं। घटनास्थल पर जांच में पता चला कि एक सप्ताह तक सभी क्वार्टरों में प्रवासी श्रमिक रहते थे लेकिन अचानक एक सप्ताह पहले सभी क्वार्टर खाली कर गए। इसी कारण मृतका की पहचान करने में पुलिस को देर शाम तक जद्दोजहद करनी पड़ी। आश्चर्यजनक बात यह है कि आखिर सभी लोग एक साथ क्वार्टर क्यों खाली कर गए। क्या उन्हें वारदात के बारे में जानकारी थी? पुलिस क्वार्टरों में रहने वाले प्रवासी श्रमिकों की तलाश कर रही है।

5 दिन पहले कहा था कि कमरे में से आ रही है बदबू, उल्टा मुझे गालियां निकालीं : बिरजू 
जांच में घटनास्थल के निकट क्वार्टर में रहता एक प्रवासी श्रमिक बिरजू बावरा पुलिस को मिल गया। बिरजू ने पुलिस को बताया कि वह सब्जी मंडी में पान-बीड़ी बेचने का काम करता है। वह भी इन्हीं क्वार्टरों में रहता है। बिरजू ने बताया कि उसने करीब 5 दिन पहले यहां साथ रहते प्रवासी श्रमिकों को कहा कि कमरे से बदबू आ रही है लेकिन किसी ने उसकी न सुनी और उल्टा गाली-गलौच कर भगा दिया। इसके पश्चात सभी अचानक खुद भी चले गए। बिरजू ने ही पुलिस को बताया कि पूनम का पति राजमिस्त्री का काम करता है जो शराब पीने का आदी है। जांच के दौरान पुलिस के सामने पति-पत्नी की आपसी तकरार के तथ्य भी आए हैं। 

फोरैंसिक टीम ने जुटाए मौके से सुराग 
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सबूत जुटाने के लिए फोरैंसिक टीम को मौके पर बुलाया। फोरैंसिक टीम की जांच में घटनास्थल पर दीवार पर खून के धब्बे मिले हैं। हालांकि शव गला-सड़ा होने के कारण जांच में कुछ खास मदद नहीं मिल सकी, लेकिन फोरैंसिक टीम ने अंगुलियों तथा जूतों के निशान भी नोट किए हैं। 

पति व अन्य श्रमिकों की हो रही तलाश
जांच अधिकारी इंस्पैक्टर रेशमिन्द्र सिंह सिद्धू ने कहा कि मृतका की पहचान हो चुकी है। पुलिस टीमें लगातार सब्जी मंडी व आसपास इलाके में सर्च कर रही हैं। पुलिस मृतका के पति के साथ काम करने वाले प्रवासी श्रमिकों की तलाश कर रही है। उन्होंने कहा कि मृतका के पति के सामने आने पर मामले का जल्द ही खुलासा हो जाएगा। इंस्पैक्टर रेशमिन्द्र सिंह सिद्धू ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सबूत जुटाने के लिए पुलिस फोरैंसिक टीम की मदद लेगी। सुबह टीम मौके पर आकर कातिल के खिलाफ सुराग जुटाएगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!