टकसाली कांग्रेसियों को पार्टी में पूरा मान मिलेगा : जाखड़

Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Feb, 2018 05:50 PM

mint congressmen get complete recognition in party jakhar

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा है कि टकसाली कांग्रेसी परिवारों को पार्टी में पूरा मान दिया जाएगा, जिन कांग्रेसियों ने पिछले 10 वर्षों में संकटकाल के समय पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिला कर साथ दिया है, उन्हें सरकार व पार्टी...

जालंधर (धवन): पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा है कि टकसाली कांग्रेसी परिवारों को पार्टी में पूरा मान दिया जाएगा, जिन कांग्रेसियों ने पिछले 10 वर्षों में संकटकाल के समय पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिला कर साथ दिया है, उन्हें सरकार व पार्टी भूलेगी नहीं। जाखड़ ने टकसाली कांग्रेसी नेता मेहर चंद के निवास स्थान पर पहुंच कर उनका हालचाल पूछा तथा उनकी लंबी आयु की कामना की। जाखड़ कल फरीदकोट के दौरे पर गए थे तथा वापसी पर वह विशेष रूप से टकसाली कांग्रेसी नेता मेहरचंद के घर पहुंच गए तथा उनका कुशलक्षेम पूछा। 

उन्होंने कहा कि मेहर चंद पिछले 50 वर्षों से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं तथा हर संकट के समय उनका परिवार पार्टी के साथ डटकर खड़ा रहा। मेहर चंद ने 1978 में पार्टी के लिए जेल भी काटी। पूर्व अकाली भाजपा गठबंधन सरकार ने इस परिवार पर दबाव बनाने के लिए एक सदस्य के खिलाफ झूठा पुलिस केस भी दर्ज किया था।  ऐसे नेताओं को पार्टी कैसे भूल सकती है, जिन्हें पिछले 10 वर्षों के दौरान गठबंधन सरकार ने पूरी तरह से दबाने की कोशिशें कीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह को भी ऐसे लोगों का पता है, जो संकट के दौरान कांग्रेस का पूरा साथ देते रहे तथा उन्होंने गठबंधन सरकार के आगे घुटने नहीं टेके थे। 

जाखड़ ने कहा कि पूर्व गठबंधन सरकार की गलत नीतियों का खमियाजा आज पूरा पंजाब भुगत रहा है। पंजाब बुरी तरह से आॢथक संकट में फंसा हुआ है क्योंकि पूर्व सरकार ने आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए कोई यत्न नहीं किए। पूर्व सरकार लगातार कर्जे लेती रही, जिस कारण पंजाब पर चढ़ा कर्जा बढ़कर 2 लाख करोड़ से अधिक हो चुका है। 

उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार द्वारा आर्थिक स्थिति को सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं तथा सरकारी खर्चों में कटौती भी की गई है, इसके अच्छे नतीजे अगले एक वर्ष के अंदर देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की असल ताकत टकसाली कांग्रेसी ही हैं तथा पार्टी उनके जज्बे को हमेशा सलाम करेगी। इन टकसाली कांग्रेसियों की बदौलत ही 2019 में केन्द्र में कांग्रेस अपनी सरकार बनाएगी। 

 
सुनील जाखड़ ने कहा है कि विपक्षी दलों का पंजाब में एजैंडा पूरी तरह से नकारात्मक है। उन्होंने शिअद-भाजपा गठबंधन तथा आम आदमी पार्टी की चर्चा करते हुए कहा कि उनके पास सिर्फ मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की आलोचना करने के सिवाय कोई एजैंडा नहीं है। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा गठबंधन लोगों को बताएं कि उन्होंने अपने 10 वर्षों के शासनकाल में पंजाब के लोगों के लिए क्या किया। अकाली केवल अपनी तिजोरियां भरते रहे। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी सस्ती शोहरत के लिए रोजाना बयानबाजी करने की आदी हो गई है। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरेन्द्र सिंह द्वारा पंजाब के लोगों के हक में उठाए गए फैसलों की सराहना करना विपक्षी नेताओं के एजैंडे में शामिल नहीं है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!