Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Feb, 2018 07:26 AM
लोहियां के गांव राईवाल रोड पर एक प्लाट में से 4-5 माह का भ्रूण मिलने का समाचार है।
लोहियां खास(मनजीत): लोहियां के गांव राईवाल रोड पर एक प्लाट में से 4-5 माह का भ्रूण मिलने का समाचार है।
जानकारी देते हुए सुरेंद्र कुमार थाना प्रभारी ने बताया कि गांव राईवाल रोड पर एक प्लाट में एक मृतक बच्चा पड़ा है। जब पुलिस कर्मी मौके पर गए तो देखा कि वहां नर भ्रूण पड़ा था जिसे स्थानीय सिविल अस्पताल में लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे 4 से 5 महीने का बताया। पुलिस द्वारा धारा 318 आई.पी.सी. के तहत मामला दर्ज कर भ्रूण का डी.एन.ए. टैस्ट करवाया जा रहा है ताकि जिसने उक्त कृत्य किया है उस पर कार्रवाई की जा सके।