श्री राम नवमी उत्सव कमेटी की गीता मंदिर आदर्श नगर में छठी बैठक सम्पन्न

Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Mar, 2018 09:49 AM

jalandhar news

श्री राम नवमी उत्सव कमेटी द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के प्रकट उत्सव के उपलक्ष्य में श्री विजय चोपड़ा की अध्यक्षता में  25 मार्च को श्री राम चौक से निकाली जा रही श्री राम नवमी शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर गीता मन्दिर आदर्श नगर में...

जालंधर(पांडे मोहन दास): श्री राम नवमी उत्सव कमेटी द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के प्रकट उत्सव के उपलक्ष्य में श्री विजय चोपड़ा की अध्यक्षता में  25 मार्च को श्री राम चौक से निकाली जा रही श्री राम नवमी शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर गीता मन्दिर आदर्श नगर में कमेटी की छठी बैठक सम्पन्न  हुई। इस मौके पर कमेटी के महासचिव अवनीश अरोड़ा ने बैठक में आए राम भक्तों का स्वागत किया। 

सुनीता कपूर के गाए भजनों पर भक्त हुए आत्मविभोर
बैठक के दौरान सुनीता कपूर ने विभिन्न भजन प्रस्तुत करके प्रभु श्री राम के चरणों में अपनी हाजिरी लगवाई। ‘जीवन ये अनमोल, माटी में न रोल’, ‘राम दी रजा विच राजी रहना चाहीदा’ आदि भजन सुना कर हाल में उपस्थित राम भक्तों को आत्म विभोर कर दिया। भजन के माध्यम से उन्होंने कहा कि हमे उस परम पिता की रजा में राजी रहना चाहिए जैसे वह रखे वैसे ही रहना चाहिए। इस मौके गाए भजनों में उनका साथ पुष्प लता ने दिया। समाज में बज्जों में धर्म के प्रति रुचि पैदा हो, उन्हें अपनी संस्कृति का ज्ञान हो सके इसके लिए कमेटी द्वारा रवि शंकर शर्मा के सहयोग से चलाई गई मुहिम के तहत दीवांशी, रायजा, दीया मेहता, भूमिका शर्मा ने भजनों की प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा उजागर की। 

खेल उद्योग संघ ने शोभायात्रा की दी बधाई 
बैठक के दौरान खेल उद्योग संघ के प्रधान रविन्द्र धीर ने अपने सम्बोधन में श्री राम नवमी उत्सव कमेटी द्वारा 25 मार्च को निकाली जा रही राम नवमी शोभायात्रा की बधाई देते हुए कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि श्री चोपड़ा जी के साथ राम नवमी शोभायात्रा में लगभग 23 वर्षों से सेवा करने का मौका प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि श्री राम नवमी उत्सव कमेटी खेल उद्योग संघ की जो भी सेवा लगाएगी, हम उसके लिए हमेशा तैयार हैं। इस मौके उन्होंने संघ की ओर से 11 हजार रुपए श्री राम नवमी उत्सव कमेटी को भेंट किए। 

बैठक में शामिल हुए राम भक्त 
बैठक में मुख्य रूप से कमेटी के  कोषाध्यक्ष विवेक खन्ना, विनोद अग्रवाल, पिं्रस अशोक ग्रोवर, रवीश सुगंध, रमेश सहगल, पं. दर्शन लाल शर्मा, यशपाल सफरी, मट्टू शर्मा, सुरेश मल्होत्रा, सुनीता भारद्वाज, रेखा ढल्ल, सतीश रल्हन, मनोज लवली, पं. विनय शास्त्री, कमल मेहता, स्वामी धर्म विवेक, गोपाल मियां, पवन मल्होत्रा, अशोक गुप्ता, पवन भोढी, लुभाया राम कपूर, नरेश लल्ला, डिम्पी सचदेवा, अश्विनी बाटा, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया, सुनील शर्मा, नन्द पहलवान, रमेश ग्रेवाल, पिं्रसीपल अमनदीप कौर, विनोद बिट्टू, रोजी अरोड़ा, जोगिन्द्र विर्क, प्रवीण कोहली, कृष्ण गुलाटी, विक्रम कुन्द्रा, सुरेश सेठी, सुनील मल्होत्रा, जगमोहन गुलाटी, नरेन्द्र धीर, विजय धीर, विपन, ललित सोनी, संदीप गांधी, गिरीश भल्ला, प्रवीन आनन्द, मुनीष चोपड़ा, हरीश आनन्द, सुरेंद्र आदि भारी संख्या में प्रभु राम भक्त शामिल हुए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!