Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Mar, 2018 05:04 PM
जालंधर के गुज्जा पीर रोड पर कैलाश नगर में कपूर करियाना स्टोर के गोदाम में आग लग गई। जानकारी के अनुसार कैलाश नगर में कपूर करियाना स्टोर गोदाम स्थित है।
जालंधर(मृदुल):जालंधर के गुज्जा पीर रोड पर कैलाश नगर में स्थित कपूर करियाना स्टोर के गोदाम में आग लग गई। जानकारी के अनुसार कैलाश नगर में कपूर करियाना स्टोर गोदाम स्थित है।
अचानक शॉर्ट सर्किट होने से गोदाम में पड़े सिलैंडरों तथा मिट्टी के तेल के ड्रमों को आग लग गई। गोदाम में आग लगी देख लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। वहीं आग पर काबू पाते समय फायर ब्रिगेड कर्मचारी भी झुलस गए। इनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों की पहचान फायर ब्रिगेड कर्मचारियों विपन कुमार,मनिंद्रजीत सिंह,सुरिंद्र के तौर पर हुई है।