सेवा प्रदान करने में देरी करने वाले अधिकारी-कर्मचारी पर की जाए कार्रवाई: RTS कमिश्नर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Mar, 2018 01:24 PM

driving test track

सरकारी दफ्तरों में दी जाने वाली सेवाओं को समयबद्ध तरीके से देने और सेवा का अधिकार कानून (आर.टी.एस. एक्ट) की पालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आर.टी.एस. कमिश्नर आर.पी. मित्तल ने  जालंधर में बने आधुनिक ड्राईविंग टैस्ट ट्रैक का विशेष दौरा किया।

जालंधर(अमित): सरकारी दफ्तरों में दी जाने वाली सेवाओं को समयबद्ध तरीके से देने और सेवा का अधिकार कानून (आर.टी.एस. एक्ट) की पालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आर.टी.एस. कमिश्नर आर.पी. मित्तल ने  जालंधर में बने आधुनिक ड्राईविंग टैस्ट ट्रैक का विशेष दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सैक्रेटरी आर.टी.ए. दरबारा सिंह के साथ-साथ ट्रैक पर काम करने वाले सरकारी और निजी कंपनी के सारे कर्मचारियों के साथ मुलाकात की। आर.टी.एस. कमिश्नर ने ट्रैक पर आने वाले सारे आवेदनों की पूरी प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। 

उन्होंने एक आवेदक की भांति शुरू से लेकर अंत तक ट्रैक पर होने वाले सारे कामकाज की बारीकी से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ट्रैक पर बने लगभग सारे काऊंटरों पर दी जाने वाली सेवाओं और वहां होने वाले कामकाज की प्रक्रिया को भली-भांति से जाना। उन्होंने काम को तय अवधि में न किए जाने और आम जनता को पेश आने वाली परेशानियों को नोट किया ताकि खामियों को दूर करके आम जनता को सारी सेवाएं समयबद्ध तरीके से प्रदान की जा सकें और सेवा का अधिकार कानून की भी सही ढंग से पालना यकीनी बनाई जा सके।

मूल रूप से जालंधर के साथ संबंध रखने वाले रिटायर्ड आई.पी.एस. अधिकारी आर.पी. मित्तल ने कुछ समय पहले भी ट्रैक पर दौरा किया था और यहां होने वाले कामकाज का अवलोकन किया था। आर.पी. मित्तल ने कहा कि अगर किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही के कारण सेवा प्रदान करने में देरी होती है तो उसके लिए संंबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में दोबारा सेवा के अंदर कोई कोताही न बरती जा सके। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!