Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Feb, 2018 09:56 AM
स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट के तहत आज ए.सी.पी ट्रैफिक हरविंद्र सिंह भल्ला ने महानगर के सभी ऑटो डीलरों के साथ अपने आफिस में मीटिंग की। उन्होंने ऑटो डीलरों से कहा कि हाईकोर्ट के आदेशों के चलते डीजल ऑटो महानगर की सड़कों पर नहीं चलेंगे, इसलिए डीलर जालंधर नगर...
जालंधर(शौरी): स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट के तहत आज ए.सी.पी ट्रैफिक हरविंद्र सिंह भल्ला ने महानगर के सभी ऑटो डीलरों के साथ अपने आफिस में मीटिंग की। उन्होंने ऑटो डीलरों से कहा कि हाईकोर्ट के आदेशों के चलते डीजल ऑटो महानगर की सड़कों पर नहीं चलेंगे, इसलिए डीलर जालंधर नगर निगम की सीमा में रहने वालों को डीजल वाले ऑटो न बेचें। सही तरह से चैक कर व आधार कार्ड देखकर ही ऑटो बेचे जाएं।
ए.सी.पी. भल्ला ने कहा कि प्रदूषण मुक्त वातावरण हेतु हाईकोर्ट के आदेशानुसार सी.एन.जी. वाले ऑटो ही सड़कों पर चलेंगे लेकिन महानगर में सिर्फ एक ही सी.एन.जी का पम्प होने के कारण सड़कों पर दौडऩे वाले ऑटो वालों को कुछ समय दिया गया है। सिविल प्रशासन से सम्पर्क करने पर पता चला कि जल्द ही महानगर में सी.एन.जी. पम्प खुलेंगे, जिसका लाभ सी.एन.जी. वाले ऑटो चालक ले सकते हैं। मार्कीट में जल्द ही नए सी.एन.जी. से चलने वाले ऑटो आने वाले हैं।
उक्त ऑटो पर जी.पी.एस. सिस्टम भी लगा होगा। एक सवाल के जवाब में ए.सी.पी. भल्ला ने कहा शहर में चलने वाले बिना परमिट के अवैध ऑटो चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई जारी है। अक्सर देखने को मिलता है कि दूसरे जिलों के परमिट वाले ऑटो जालंधर की सड़कों पर चलते हैं। उनके चालान काटने के साथ ऐसे ऑटो जब्त भी किए जा रहे हैं।