Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Feb, 2018 08:18 AM
पंजाब में लगातार गिरते भूमिगत जल स्तर से ङ्क्षचतित सरकार ने ब्यास दरिया का पानी जालंधर लाकर उसे पीने योग्य बनाने वाला जो प्रोजैक्ट महीनो पहले शुरू किया था वह अब फाइलों से निकल कर आगे बढऩे लगा है।
जालंधर(खुराना): पंजाब में लगातार गिरते भूमिगत जल स्तर से ङ्क्षचतित सरकार ने ब्यास दरिया का पानी जालंधर लाकर उसे पीने योग्य बनाने वाला जो प्रोजैक्ट महीनो पहले शुरू किया था वह अब फाइलों से निकल कर आगे बढऩे लगा है।
23 फरवरी को कन्सल्टैंट कम्पनी की एक टीम जालंधर आकर जहां पेयजल व्यवस्था का जायजा लेगी वहीं ब्यास का पानी जालंधर तक लाए जाने की संभावनाओं की भी तलाश करेगी। गौरतलब है कि इस प्रोजैक्ट पर करीब 1000 करोड़ रुपए लागत आने की संभावना है और यह सारा खर्च एशियन डिवैल्पमैंट बैंक द्वारा सॉफ्ट लोन के रूप में किया जाएगा।