पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सरदार बेअंत को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Feb, 2018 11:17 AM

beant singh former chief minister punjab birth anniversary

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सरदार बेअंत सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में आज कांग्रेसियों ने एकत्रित हो बीएमसी चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर  श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके चौधरी संतोख सिंह के साथ अन्य नेता मौजूद थे।

जालंधर(सोनू) : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सरदार बेअंत सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में आज कांग्रेसियों ने एकत्रित हो बीएमसी चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर  श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके चौधरी संतोख सिंह के साथ अन्य नेता मौजूद थे।

सरदार बेअंत सिंह (19 फरवरी 1922 - 31 अगस्त 1995) कांग्रेस के नेता और पंजाब के 1992 से 1995 तक मुख्यमंत्री थे। खालिस्तानी अलगाववादिओं ने कार को बम से उड़ा कर उन की हत्या कर दी थी।  सरदार बेअंत सिंह ने राज्‍य में सामान्‍य स्थिति बहाली के लिए कड़ा संघर्ष किया। 18 दिसम्बर 2013 को डाक विभाग ने सरदार बेअंत सिंह जी के सम्‍मान में एक डाक टिकट जारी किया था। सरदार बेअंत सिंह ने 23 वर्ष की आयु में सेना की नौकरी छोड़ दी थी। उन्होंने कई महत्‍वपूर्ण पदों पर रहकर समाज की सेवा की। 1992 में वह पंजाब के मुख्‍यमंत्री बनें। अपने जीवन काल में वे पांच बार पंजाब विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए और पंजाब सरकार में मंत्री भी रहे। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्‍यक्ष के रूप में भी अन्होंने 1986 से 1995 कार्य किया था।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!