Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Mar, 2018 11:11 AM
थाना नं. 5 की पुलिस ने 17 पेटी शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से आई-20 कार (नं. पी.बी. 08 बी.वाई. 3826) भी बरामद की गई है। आरोपी पर पर्चा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एस.एच.ओ. सुखजीत सिंह ने बताया कि ए.एस.आई. अवतार सिंह और हैड...
जालंधर(मृदुल): थाना नं. 5 की पुलिस ने 17 पेटी शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से आई-20 कार (नं. पी.बी. 08 बी.वाई. 3826) भी बरामद की गई है। आरोपी पर पर्चा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एस.एच.ओ. सुखजीत सिंह ने बताया कि ए.एस.आई. अवतार सिंह और हैड कांस्टेबल गुरविंद्र सिंह विर्क को सूचना मिली थी कि शहर का नामी शराब तस्कर और चोरी के केस में वांटेड आरोपी प्रिंस भगत आई-20 कार में अवैध शराब लेकर आ रहा है। इस पर गाखलां पुली के पास नाकाबंदी कर आरोपी प्रिंस की कार को रोक तलाशी ली गई तो उसमें 17 पेटी शराब अवैध बरामद हुई।उन्होंने बताया कि उक्त 22 साल का प्रिंस पिछले 2 साल से शराब तस्करी कर रहा है। उसके पिता भी कोई काम नहीं करते हैं। प्रिंस कार में काला संघिया-कपूरथला रोड से एक तस्कर से शराब लेकर आता है और बस्ती इलाके में परचून में शराब बेचता है। जांच में यह भी बात सामने आई है कि उस पर पहला पर्चा साल 2016 में शराब तस्करी की दर्ज हुआ था। इसके बाद साल 2017 में वह चोरी के केस में भी नामजद हुआ था जिसमें वह पुलिस को वांटेड था।
2 पेटी शराब के साथ तस्कर मुरारी लाल गिरफ्तार
ए.एस.आई. चमन लाल ने 2 पेटी अवैध शराब के साथ तस्कर मुरारी लाल को घास मंडी चौक से नाकाबंदी दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपी मुरारी लाल लकड़ी का काम करता है परंतु वह पिछले 6 महीने से लकड़ी के साथ-साथ शराब तस्करी का काम कर रहा था। आरोपी पर पर्चा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।