Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Nov, 2017 12:13 PM
जालंधर रेलवे स्टेशन पर रेलवे लाइन पार करते समय महिला ट्रेन की चपेट में आ गई।लोगों ने काफी मशक्कत के बाद महिला को ट्रेन के नीचे से बाहर निकाला।
जालंधर(सोनू):जालंधर रेलवे स्टेशन पर रेलवे लाइन पार करते समय महिला ट्रेन की चपेट में आ गई।लोगों ने काफी मशक्कत के बाद महिला को ट्रेन के नीचे से बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार पूजा निवासी न्यू राजन नगर बस्ती पीरदाद जालंधर रेलवे स्टेशन पर रेल लाइन पार कर रही थी। इसी दौरान उसका पैर ट्रैक में फंस गया।
इसी दौरान पीछे से आ रही ट्रेन का चक्का उसके पैर के ऊपर से निकल गया। ट्रेन के रूक जाने के कारण लोगों ने महिला को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। मौके पर पहुंची थाना जी.आर.पी. पुलिस महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।