Edited By Updated: 29 Jul, 2016 02:41 PM
गांव बुर्ज में एक व्यक्ति अपने दोनों बच्चों को कमरे में बंद कर अपनी पत्नी का कत्ल कर फरार हो गया। मिट्टू निवासी
मौड़ मंडी (प्रवीन): गांव बुर्ज में एक व्यक्ति अपने दोनों बच्चों को कमरे में बंद कर अपनी पत्नी का कत्ल कर फरार हो गया। मिट्टू निवासी नंदगढ़ कोटड़ा ने ए.एस.आई. जगसीर सिंह के पास बयान दर्ज करवाते हुए बताया कि उसकी बहन जसविंद्र कौर की शादी 13 वर्ष पहले इकबाल सिंह के साथ हुई थी।
इकबाल लंबे समय से नशा बेचने का काम करता था। उसकी बहन अक्सर ही इकबाल सिंह को नशा बेचने से रोकती थी जिस कारण दोनों में लड़ाई-झगड़ा रहता था। गत दिन इकबाल सिंह के घर से अवैध शराब पकड़ी गई और इकबाल को शक था कि जसविंद्र कौर ने पुलिस को सूचित किया है।
इसी शक के चलते इकबाल ने आज सुबह अपने बेटे शम्मी सिंह और बेटी खुशी कौर को कमरे में बंद कर जसविंद्र का कत्ल कर दिया और खुद बेटी खुशी को लेकर मौके से फरार हो गया। इस संबंधी ए.एस.आई. जगसीर सिंह ने बताया कि मृतक जसविंद्र कौर के भाई मिट्टू सिंह के बयानों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है और इकबाल सिंह को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।