जोमैटो के वर्करों ने कंपनी खिलाफ खोला मोर्चा, दी चेतावनी

Edited By Vaneet,Updated: 02 Sep, 2019 06:10 PM

zomato workers open front against company

जोमैटो खाना डिलीवरी करने वाले कर्मचारियों द्वारा कंपनी की ओर से मेहनताना कम किए जाने के विरोध ....

फिरोजपुर(भुल्लर): जोमैटो खाना डिलीवरी करने वाले कर्मचारियों द्वारा कंपनी की ओर से मेहनताना कम किए जाने के विरोध में मुकम्मल हड़ताल रखकर कंपनी दफ्तर बगदादी गेट सामने रोष धरना दिया। जिस संबंधित बातचीत करते हुए संन्नी, मलकीत सिंह, संजीव, निशान, दीपक, रजिन्दर सिंह, परमवीर सिंह, शूभम गुलाटी और जगजीत सिंह ने बताया कि शहर व छावनी में काम कर रहे 150 के करीब कर्मचारियों द्वारा मुकम्मल हड़ताल कर कंपनी के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। 

उन्होंने बताया कि पहले कंपनी द्वारा 25 रुपए प्रति आर्डर मिलते थे जो अब कम करके 20 रुपए कर दिए गए हैं और 10 रुपए प्रति किलोमीटर के हिसाब से मिलते थे, जो अब घटाकर 2 रुपए प्रति किलोमीटर कर दिए गए हैं। जिससे उनका पेट्रोल खर्चा भी पूरा नहीं हो रहा और 2 पहिया वाहन का नुकसान वह आपनी जेब से लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रैस्टोरैंटों को लाभ देने के बदले उनके मेहनताने का गला घोटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि पहले दिया जाता मेहनताना न मिला तो वह कार्य बंद करके 3 दिवसीय हड़ताल करेंगे और आगे भी संघर्ष तीखा करेंगे। दूसरी तरफ जब जोमैटो कार्यालय के मैनेजर गुलशन के साथ बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि कर्मचारियों द्वारा कंपनी की तरफ से पहले मिलते मेहनताने की मांग की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!