Edited By Kamini,Updated: 28 Nov, 2023 12:28 PM

शहर में एक फाइनेंसर पर गोलियां चलने का मामला सामने आया है।
फिरोजपुर (कुमार): शहर में एक फाइनेंसर पर गोलियां चलने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत देर रात्रि शहर में एक युवा फाइनेंसर पर हरियाणा नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी में आए 3/4 अज्ञात लोगों ने गोलियां चलाई है। फाइनेंसर का पहचान सुखदेव उर्फ जोनी अग्रवाल के रूप में हुई है जिसके कंधे पर गोली लगने से वह गंभीर घायल हो गया। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए फिरोजपुर शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी फिरोजपुर सुरेंद्र बंसल और एसएचओ इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और पुलिस द्वारा आस पास लगे सीसीटीवी कैमरो को खंगाला जा रहा है। फिरोजपुर शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल फाइनेंसर सुखदेव उर्फ जोनी अग्रवाल ने बताया कि गत रात्रि वह बाबा शेर शाह वली दरगाह पर माता टेक कर शांति नगर की ओर आ रहा था तो उसका पीछे करते हुए एक हरियाणा नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी आई जिसमें स्वार 3/4 हथियारबंध लोगों ने आते ही उसे पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान गोली उसके कंधे पर लगी जबकि दूसरी कपड़ों को छूती हुई पास से निकल गई।
घायल हुए सुखदेव ने बताया कि उसकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है मगर हरियाणा नंबर की गाड़ी पर आए अज्ञात हथियारबंध लोगों द्वारा उसका कत्ल करने की कोशिश की गई है। पुलिस द्वारा घायल हुए फाइनेंसर के बयानों पर मामला दर्ज किया जा रहा है और फायरिंग करने वाले लोगों का पता लगाया जा रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here