होटल में कमरा लेकर युवक ने की आत्महत्या, फैली सनसनी

Edited By Sunita sarangal,Updated: 20 Oct, 2021 10:49 AM

youth commits suicide by taking room in hotel sensation spread

एक नौजवान द्वारा अमृतसर बस स्टैंड के नजदीक होटल में कमरा लेकर वहां आत्महत्या करने की सूचना मिली है

अमृतसर (अनिल): एक नौजवान द्वारा अमृतसर बस स्टैंड के नजदीक होटल में कमरा लेकर वहां आत्महत्या करने की सूचना मिली है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान तेजिंदर सिंह पुत्र साहिब सिंह निवासी मोहाली खरड़ के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 22-23 वर्ष के करीब है।

जानकारी के अनुसार गत दिन एक नौजवान द्वारा बस स्टैंड के नजदीक एक होटल में करीब 1 बजे दोपहर को कमरा किराए पर लिया था। सुबह जब नौजवान द्वारा कमरा न खोलने पर होटल स्टाफ को शक हुआ तो उन्होंने इसकी सूचना होटल के मालिक को दी। इसके बाद मालिक ने पुलिस को सूचित किया।

पुलिस थाना बस स्टैंड के इंचार्ज कपिल देव सूचना मिलने के तुरन्त पुलिस टीम सहित होटल में पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी। जब होटल का कमरा खोला गया तो व्यकित का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस जांच के दौरान पता चला कि नौजवान ने आत्महत्या की है। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!