चंडीगढ़(कुलदीप): चण्डीगढ़ के सैक्टर-25 में वीरवार को उस समय सरेआम गुंडागर्दी देखने को मिली, जब एक लड़के और लड़की ने एक युवक पर दिन-दहाड़े तेजधार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया।

उन्होंने युवक पर कई वार किए, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने घायल युवक को सैक्टर-16 के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवा दिया, जहां वह जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है।

फिलहाल लड़के और लड़की ने ऐसा क्यों किया, इस बात का पता अभी तक नहीं चल पाया है। पुलिस की ओर से मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

बरनाला में अब तक 1420 मरीज ठीक होकर घरों को लौटे, 9 नए कोरोना संक्रमित
NEXT STORY