Edited By Vatika,Updated: 27 Jun, 2018 04:33 PM
रूपनगर में देर रात डी. ए. वी. स्कूल नजदीक एक नौजवान पर कुछ लड़कों ने तेजधार हथियारों से हमला कर उसका बेरहमी से कत्ल कर दिया। मृतक की पहचान कमल शर्मा के रूप में हुई है।
रोपड़ (विजय, सज्जन सैनी): रूपनगर में देर रात डी. ए. वी. स्कूल नजदीक एक नौजवान पर कुछ लड़कों ने तेजधार हथियारों से हमला कर उसका बेरहमी से कत्ल कर दिया। मृतक की पहचान कमल शर्मा के रूप में हुई है।
मृतक के भाई ने बताया कि उसके भाई कमल का पी. जी. आई. से इलाज चल रहा था और गत रात जब वह अपने दोस्तों के साथ शहर में सैर करने गया तो उस पर कुछ नौजवानों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।हमलावरों ने तेजधार हथियारों के साथ कमल के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर कई वार किए जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हमला 10 साल किसी पुरानी रंजिश को लेकर किया गया है।
मौके पर मौजूद दोस्त उसे सिविल अस्पताल ले गए गए जहां डाक्टरों ने कमल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के भाई के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवार्इ शुरू कर दी है।