करंट लगने से युवक की मौत, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

Edited By Kalash,Updated: 10 Jul, 2024 02:46 PM

young man died due to electric shock

जिला तरनतारन के अधीन आते गांव तूड़ के गरीब परिवार के युवक की करंट लगने के कारण मौत हो जाने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है।

तरनतारन : जिला तरनतारन के अधीन आते गांव तूड़ के गरीब परिवार के युवक की करंट लगने के कारण मौत हो जाने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। मीडिया से बात करते हुए मृतक युवक के परिजनों और गांव के पूर्व सरपंच सुलखन सिंह तूड़ ने बताया कि युवक मनजिंदर सिंह पुत्र अमरजीत सिंह उम्र करीब 30 साल अपनी मेहनत मजदूरी से अपने परिवार का पेट पालता था। उसकी अचानक अपने घर में पंखे की तार लगने के कारण मौत हो गई है।    

PunjabKesari

इस दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक अपने पीछे पत्नी और छोटे बच्चे और परिजनों को रोता बिलखता छोड़ गया है। परिजनों द्वारा सरकार के मुआवजे की मांग की गई है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!