Edited By Vatika,Updated: 06 Jun, 2019 10:31 AM
विश्व वातावरण दिवस पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने आज बैटरी से चलने वाले थ्री व्हीलर में सवारी की। मुख्यमंत्री के साथ पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष राणा के.पी. सिंह भी थे।
जालंधर (धवन): विश्व वातावरण दिवस पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने आज बैटरी से चलने वाले थ्री व्हीलर में सवारी की। मुख्यमंत्री के साथ पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष राणा के.पी. सिंह भी थे।
पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा डिजाइन किए गए बैटरी चलित थ्री व्हीलर में मुख्यमंत्री ने सवारी का आनंद उठाया तथा कहा कि विश्व वातावरण दिवस के अवसर पर बढ़ते प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए सभी पंजाबियों को प्रण लेना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि ऐसे वाहनों को अपनाया जाना चाहिए जो बैटरी से चलते हैं क्योंकि ऐसे वाहनों से प्रदूषण नहीं फैलता है। बाद में कैप्टन ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी लोगों के साथ सांझी की।