मतदान के प्रति पुरुषों के मुकाबले महिलाएं ज्यादा जागरूक

Edited By swetha,Updated: 25 Mar, 2019 09:29 AM

women are more aware of polling than men

चुनाव की प्रजातांत्रिक प्रणाली में मतदान की महत्ता को पहचानने और जिम्मेदार नागरिक के रूप में हर चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने में पंजाब के पुरुषों के मुकाबले महिलाएं ज्यादा जागरूक हैं।

चंडीगढ़(एच.सी. शर्मा): चुनाव की प्रजातांत्रिक प्रणाली में मतदान की महत्ता को पहचानने और जिम्मेदार नागरिक के रूप में हर चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने में पंजाब के पुरुषों के मुकाबले महिलाएं ज्यादा जागरूक हैं।

PunjabKesari

मताधिकार के महिलाओं ने पुरुषों का पछाड़ा
पंजाब विधानसभा के वर्ष 2012 व 2017 के चुनाव हो या वर्ष 2014 का लोकसभा चुनाव, महिला मतदाताओं की प्रतिशत दर पुरुषों के मुकाबले अधिक दर्ज की गई है। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय की ओर से तैयार डाटा के अनुसार वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में कुल 78.57 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। पुरुषों की मतदान दर 78.09 थी, वहीं 79.10 प्रतिशत महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। इसी तरह वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में मतदान दर 77.40 प्रतिशत  थी, जबकि पुरुषों की मतदान दर 76.73 और महिला मतदाताओं की दर 78.16 प्रतिशत थी। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कुल 70.89 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। इसमें भी महिला मतदाताओं ने मताधिकार के प्रयोग में पुरुषों को पछाड़ दिया था। पुरुष मतदाताओं की मतदान दर 70.70 प्रतिशत दर्ज की गई थी जबकि महिला मतदाताओं के मामले में दर 71.11 प्रतिशत रही थी।

PunjabKesari

दो विधानसभा और एक लोकसभा चुनाव में पुरुष/महिला मतदाताओं की वोट प्रतिशत

जिला वर्ष 2012  विधानसभा चुनाव वर्ष 2014   लोकसभा चुनाव  वर्ष 2017   विधानसभा चुनाव
पठानकोट  73.23/76.22   70.72/72.76   75.68/79.76
गुरदासपुर  74.81/79.37  66.64/69.95 72.24/77.90
अमृतसर   71.83/71.88   67.75/66.54     70.90/71.85
तरनतारन  79.07/80.16  66.60/66.97   75.30/76.61
कपूरथला 76.30/81.80    66.12/71.73  71.46/78.22
जालंधर 73.97/77.32    65.98/68.54 71.26/76.16
होशियारपुर 71.86/78.73   62.70/67.91   68.86/76.42
एस.बी.एस. नगर 75.80/83.14   68.28/75.24   73.28/81.79
रूपनगर  75.05/80.17     68.18/70.76     74.81/79.64
फिरोजपुर   83.54/83.03  70.15/70.79  80.59/82.86

तीनों चुनाव में महिला मतदाताओं ने पुरुषों के मुकाबले किया अधिक मतदान 
पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, एस.बी.एस. नगर, रूपनगर और फिरोजपुर ऐसे 10 जिले हैं, जहां महिला मतदाताओं ने पूर्व में हुए तीनों चुनाव में पुरुष मतदाताओं से अधिक मतदान किया। इन जिलों में महिलाओं की मतदान प्रतिशत दर पुरुष की दर से इतनी अधिक थी कि शेष जिलों की प्रतिशत दर में मामूली कमी का आंकड़ा महिलाओं की तीनों चुनाव की संयुक्त प्रतिशत दर को पुरुष मतदाताओं की दर से कम नहीं कर पाया।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!