Edited By Kalash,Updated: 21 Mar, 2023 05:43 PM

बिहार की एक महिला नशा तस्करी के दौरान पुलिस से बचने के लिए अपने दो नाबालिग बच्चों का सहारा लेती थी
खन्ना (विपन): बिहार की एक महिला नशा तस्करी के दौरान पुलिस से बचने के लिए अपने दो नाबालिग बच्चों का सहारा लेती थी। यह महिला बिहार से लुधियाना गांजा सप्लाई करने जा रही थी। पुलिस ने 23 किलो गांजा बरामद कर महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों को गिरफ्तार किया है।
इस बारे में जानकारी देते हुए एस.एस.पी. अमनीत कोंडल ने बताया कि पुलिस चौकी इंचार्ज चरणजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने गश्त के दौरान बिहार की रहने वाली अमना खातून को गिरफ्तार किया। यह महिला प्लास्टिक के थैले में 23 किलो गांजा लेकर जा रही थी। यह गांजा बिहार से लाया गया था जो कि लुधियाना स्पलाई करना था। महिला के साथ उसका नाबालिग बेटा और बेटी भी थे। इन दोनो को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here