Edited By Vaneet,Updated: 13 Jun, 2018 06:52 PM
शहर में स्नैचिंग की बढ़ती घटनाओं से प्रशासन आज भी बेखबर नजर आता है। शायद इसी कारण ये स्नैचर सरेआम महिलाओं को अपना शिकार बना रहे हैं। ...
जालंधर: शहर में स्नैचिंग की बढ़ती घटनाओं से प्रशासन आज भी बेखबर नजर आता है। शायद इसी कारण ये स्नैचर सरेआम महिलाओं को अपना शिकार बना रहे हैं।
ताजा मामला शहर के विकास पुरी इलाके में सामने आया जहां लुटेरे ने रिक्श पर जा रही एक महिला से पर्स छीन कर फरार हो गया। वहीं रिक्शे वाले ने लुटेरे का पीछ किया लेकिन लुटेरा भागने में कामयाब हो गया। महिला की पहचान आरती शर्मा (अम्बिका कलोनी) के तौर पर हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सी.सी.टी.वी. फुटेज के आधार पर लुटेरे की तलाश शुरू कर दी है।