महिला ने 108 एम्बुलैंस में बच्चे को दिया जन्म

Edited By Des raj,Updated: 27 Aug, 2018 08:34 PM

woman gave birth to 108 ambulance

जिला पठानकोट के अधीन आते गांव गौहला की एक महिला ने 108 नम्बर एम्बुलैंस में प्रसव पीड़ा होने के चलते स्वस्थ लड़के को जन्म दिया है।

पठानकोट/बमियाल(आदित्य, मुनीष): जिला पठानकोट के अधीन आते गांव गौहला की एक महिला ने 108 नम्बर एम्बुलैंस में प्रसव पीड़ा होने के चलते स्वस्थ लड़के को जन्म दिया है। इस बाबत 108 नम्बर एम्बुलैंस के ड्राइवर जसविंद्र सैनी ने बताया कि उनकी ओर से गांव गौहला की एक महिला को प्रसव पीड़ा के चलते कम्युनिटी हैल्थ सैंटर नरोट जैमल सिंह ले जाया जा रहा था कि अचानक उसको रास्ते में असहनीय प्रसव पीड़ा के चलते उन्होंने एम्बुलैंस में साथ चल रहे ई.एम.टी. पवन कुमार व महिला के परिजनों की सहायता से फतेहपुर के पास एम्बुलैंस रोक कर महिला की डिलीवरी करवाई गई, जिसके चलते महिला की ओर से स्वस्थ बच्चे (लड़का) को जन्म दिया गया। इसके बाद महिला को कम्युनिटी हैल्थ सैंटर नरोट जैमल सिंह पहुंचाया गया। यहां पर बच्चा-जच्चा दोनों एक दम ठीक हैं।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!