ट्रक और मोटरसाइकिल की जबरदस्त टक्कर में महिला की मौत, 2 जख्मी

Edited By Mohit,Updated: 10 Aug, 2019 07:06 PM

woman dies in road accident

रूपनगर में एक ट्रक तथा मोटरसाइकिल की जबरदस्त टक्कर के दौरान एक महिला की मौत हो गई जबकि दो जख्मी हो गए।

रूपनगर (विजय): रूपनगर में एक ट्रक तथा मोटरसाइकिल की जबरदस्त टक्कर के दौरान एक महिला की मौत हो गई जबकि दो जख्मी हो गए। आज दोपहर रूपनगर-चंडीगढ़ मार्ग पर जेआर थीएटर के समीप एक मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति तथा दो महिलाएं सवार थीं। जिन्हें एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसके बाद पीछे बैठी महिला राजवंत कौर जो कि चालक मोटरसाइकिल जगतार सिंह पुत्र गुरचरण सिंह निवासी मियांपुर की भाभी थी तथा उसके आगे चालक की पत्नी दलजीत कौर बैठी थी। 

यह तीनों सुखरामपुर टप्परियां मोड़ से चंडीगढ़ की तरफ जा रहे थे कि पीछे आ रहे हिमाचल के ट्रक (एचपी12डी-2911) ने टक्कर मारी। जिसके कारण पीछे बैठी महिला राजवंत कौर पत्नी अवतार सिंह निवासी मियांपुर मोटरसाइकिल से गिर गई और उसे ट्रक ने कुचल दिया। जबकि मोटरसाइकिल चालक तथा उसकी पत्नी जख्मी हो गए और उन्हें उपचार हेतु सिविल अस्पताल लाया गया। मृतक महिला राजवंत कौर का शव सिविल अस्पताल रूपनगर के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। जबकि ट्रक चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया। सिटी पुलिस के एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर ट्रक चालक पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!