क्या महिलाओं का बस में मुफ्त सफर होगा बंद? जानें ट्रांसपोर्ट मंत्री का बयान

Edited By Vatika,Updated: 23 May, 2022 04:29 PM

कैप्टन अमरेंद्र सिंह की सरकार के समय पंजाब में महिलाओं को सरकारी बस में बिना किराया दिए सफ़र

चंडीगढ़: कैप्टन अमरेंद्र सिंह की सरकार के समय पंजाब में महिलाओं को सरकारी बस में बिना किराया दिए सफ़र करने की सुविधा दी गई थी जो पूर्व मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी और मौजूदा मुख्यमंत्री भगवंत मान के समय भी वैसे ही जारी है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल हो रही थीं कि 1 जून से यह सुविधा बंद की जा रही है लेकिन आज कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने ऐसीं पोस्ट को अफ़वाह बताते कहा कि महिलाओं को बस में मुफ़्त सफ़र की सुविधा पहले की तरह ही जारी रहेगी।

मंत्री लालजीत भुल्लर ने कहा कि कुछ समय से यह सुनने में आ रहा था कि पंजाब सरकार की तरफ से महिलाओं के लिए मुफ़्त बस सेवाएं बंद कर दीं जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस तरह का कोई भी फ़ैसला राज्य सरकार की तरफ से नहीं लिया गया। शरारती तत्वों की तरफ से यह अफ़वाहें फैलाई जा रही हैं। महिलाओं को यह सुविधा पहले की तरह ही जारी रहेगी। साथ ही उन्होंने शरारती तत्वों को चेतावनी देते कहा कि अफ़वाह फैलाने वालों के खिलाफ सरकार जानकारी इकट्ठी करके सख़्त कार्यवाही करेगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!