जब चुनाव प्रचार के दौरान अचानक आया सांड, जानें कैसे राजा वड़िंग ने बचाई जान

Edited By Kamini,Updated: 01 Jul, 2024 02:05 PM

when a bull suddenly appeared during the election campaign

चुनाव प्रचार के दौरान पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग के साथ हादसा होने का बचाव हो गया। इस दौरान अचानक दौड़ते हुए सांड आ गया और लोगों पर हमला करने लगा।

पंजाब डेस्क : चुनाव प्रचार के दौरान पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग के साथ हादसा होने का बचाव हो गया। जानकारी मुताबिक, गत दिन रविवार को राजा वड़िंग उप चुनाव के प्रचार के लिए जालंधर आए थे। शाम के समय कांग्रेस प्रधान व सांसद राजा वड़िंग आज मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान अचानक दौड़ते हुए सांड आ गया और लोगों पर हमला करने लगा, जिसे देखकर राजा वड़िंग तुरंत ही हट गए और उन्होंने वहां मौजूद सभी लोगों को हटने के लिए कहा।

गनीमत रही इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ। अगर समय रहते राजा वडिंग व अन्य लोग साइड पर नहीं होते तो हादसा हो सकता था। इसके बाद सांड वहां से चला गया और सुरक्षाकर्मियों ने राजा वड़िंग को वहां से उन्हें निकाला। इस घटना की वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है।  

PunjabKesari

बता दें पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग गत दिन अपनी पत्नी अमृता के साथ जालंधर वेस्ट विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के लिए आए थे। राजा वड़िंग ने इस दौरान विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी व भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। इस दौरान कांग्रेस ही जीतेगी क्योंकि जालंधर वेस्ट की जनता दल बदलुओं से परेशान हो चुकी है और अकाली दल पीछे हट चुका है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!