मातम में बदला शादी समारोह, 2 युवकों को यूं खींच ले गई मौ'त

Edited By Urmila,Updated: 24 May, 2024 11:38 AM

wedding ceremony turned into mourning

एक तरफ प्रशासन की ओर से लगातार नहरों में नहाने से परहेज करने की हिदायतें जारी कर रहा है।

 दीनानगर, (हरजिंदर सिंह गोराया): एक तरफ प्रशासन की ओर से लगातार नहरों में नहाने से परहेज करने की हिदायतें जारी कर रहा है, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग नहर में नहाने चले जाते हैं, भोआ विधान सभा क्षेत्र के गांव छन्नी टोला के नजदीक एक विवाह समागम में शामिल होने आए 2 युवक नहर में नहाने गए तो नहाते वक्त पानी का तेज बहाव होने से दोनों की मौत हो गई। 

PunjabKesari

युवकों के डूबने के बाद शादी समारोह मातम में बदल गया। स्थानीय लोगों और एन.डी.आर.एफ. की टीम की मदद से दोनों के शव पानी से बरामद किये गये। युवकों की पहचान मसकीन (24) पुत्र राजबली निवासी धमराई और लिजाकत अली (25) निवासी धमराई के रूप में हुई है। 

PunjabKesari

इस संबंध में जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि दो युवक नहर में नहाने गये थे और गहरे पानी में बह गये, जिसके कारण डूबने से उनकी मौत हो गयी। स्थानीयों लोगों व एन.डी.आर.एफ. की टीम ने बताया कि ये दोनों युवक गुर्जर समुदाय से संबंध रखते थे और वह गुर्जर परिवार के किसी शादी समारोह में पहुंचे हुए थे। इस खुशी के मौके पर एक दम यह घटना होने के कारण इलाके में शोक की लहर देखी जा रही है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!