Edited By Tania pathak,Updated: 27 Jan, 2021 10:19 AM
पिछले दो दिन से खिली धूप ने लोगों को राहत दी है।
जालंधर: पंजाब में लोहड़ी के एक सप्ताह के बाद से ही मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया है। पिछले दो दिन से खिली धूप ने लोगों को राहत दी है। अभी अगले दो से तीन दिन तक ऐसा ही मौसम रहने वाला है। हालांकि मौसम विभाग अनुसार आज पंजाब में न्यूनतम तापमान 4-5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19-20 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। इसी के साथ-साथ अभी सुबह और शाम को शीत लहर चलने की संभावना है। उतर-पश्चिमी हवाओं के चलने के कारण पंजाब में अभी ठंड रहेगी।