मौसम विभाग ने जारी किया Alert, सोच-समझ कर निकलें घर से बाहर

Edited By Kalash,Updated: 04 Jul, 2024 11:33 AM

weather department issued alert

मानसून के मद्देनजर सिटी ब्यूटीफुल के लोगों के लिए चंडीगढ़ मौसम विभाग द्वारा अगले 3 दिनों तक बारिश की भविष्यवाणी करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

चंडीगढ़ : मानसून के मद्देनजर सिटी ब्यूटीफुल के लोगों के लिए चंडीगढ़ मौसम विभाग द्वारा अगले 3 दिनों तक बारिश की भविष्यवाणी करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए आई.एम. के डायरेक्टर ए.के. सिंह ने कहा कि शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो आम से लगभग 1.7 डिग्री अधिक था। इसके अलावा उन्होंने बताया कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में बारिश से मौसम में बहुत बदलाव देखने को मिल रहा है।    

इसके साथ ही नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन में भी भारी बारिश हो रही है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ कुछ जगहों पर रुक-रुक कर बारिश होगी। हरियाणा में पहले ही ऑरेंज अलर्ट दे दिया गया है, हरियाणा के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा पंजाब में भी अगले 5 दिनों तक भारी बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। इसके चलते पंजाब में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले वर्ष  8, 9 और 10 जुलाई को भारी बारिश होने के कारण चंडीगढ़ शहर पानी से भर गया था, जिसका कारण प्रशासन द्वारा की गई लापरवाही थी, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति बन गई थी।     

हालांकि, इस साल मानसून में समय-समय पर होने वाले बदलाव की जानकारी 3-4 दिन पहले मौसम विभाग की वेबसाइट, एप्लीकेशन और चंडीगढ़ प्रशासन को भी दे दी जाएगी ताकि लोगों को पहले ही इसे लेकर सावधान किया जा सके। इस वर्ष भी मानसून की स्थिती बहुत अच्छी देखने को मिल सकती है और सितंबर महीने तक मानसून रहेगा। शहर में गत दिन 23.9 मिमी बारिश होने से चंडीगढ़ के डी.सी. विनय प्रताप सिंह ने पहले ही सुखना चो, पटियाला की राव, एन चो को साफ करने के निर्देश दे दिए हैं। अब लोगों के इन नदी-नालों के अंदर जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। इन नदी-नालों के आस-पास क्विक रिस्पांस टीम में 315 आपदा मैबर तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किशनगढ़, बापूधाम, सनअती  क्षेत्र, धनास और खुड्डा लाहौरा में जलमार्गों में कोई रुकावट न आए। इसके लिए चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित के सलाहकार राजीव वर्मा की ओर से अलग-अगल विभागों की तरफ से विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की गई है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!