रंजिश के चलते दादा ने पोते को उतारा मौत के घाट

Edited By Updated: 06 Nov, 2016 12:53 AM

wade publicly grandfather grandson killed

गांव पूहली में रिश्ते में लगते दादे ने अपने बेटे के साथ मिल कर पोते का कत्ल करने का मामला सामने आया है। जिसका कारण एक थप्पड़ की....

नथाना(बज्जोआणिया): गांव पूहली में एक व्यक्ति ने अपने बेटे के साथ मिलकर गांव में ही पड़ती रिश्तेदारी में अपने पोते की गोली मारकर हत्या कर दी। पता चला है कि 4 साल पहले दोनों पक्षों में तकरार हुई थी जिसमें मृतक ने आरोपी के बेटे को थप्पड़ मार दिया था व वही थप्पड़ इस हत्या का कारण बन गया। पुलिस ने इस संबंध में उक्त बाप-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी अभी फरार हैं। 


जानकारी के अनुसार मनजीत सिंह पुत्र संतोख सिंह व अजयपाल सिंह पुत्र दलजीत सिंह निवासी पूहली हाकी के खिलाड़ी थे। करीब 4 साल पहले दोनों में खेल के मैदान में तकरार हो गई थी। इस दौरान मनजीत सिंह ने अजयपाल सिंह को थप्पड़ मार दिया था। बाद में पंचायत ने दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया, लेकिन अजयपाल सिंह इस बात की रंजिश रखने लगा। 


इस रंजिश के चलते ही गत रात्रि वह अपने पिता दलजीत सिंह को साथ लेकर मनजीत सिंह के घर के सामने पहुंच गया। अजयपाल सिंह के पास गंडासा था, जबकि दलजीत सिंह ने भी हाथ में रिवाल्वर पकड़ा हुआ था। उक्त बाप-बेटा बाहर खड़े होकर अजयपाल को बाहर निकलने के लिए कह रहे थे। इस दौरान ही मनजीत सिंह ने दरवाजा खोल दिया। इस पर दलजीत सिंह ने अंदर घुसते ही गोली चला दी जो मनजीत सिंह के सीने में लगी व वह नीचे गिर पड़ा। इसके बाद दोनों बाप-बेटा फरार हो गए। घटना के बाद तुरंत मनजीत सिंह को सिविल अस्पताल नथाना ले जाया गया जहां से उसे एक निजी अस्तपाल के लिए रैफर कर दिया गया जहां पहुंचकर उसने दम तोड़ दिया। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!