Edited By Vatika,Updated: 28 Jun, 2018 01:40 PM
अक्सर लोग विदेश जाने का सपना देखते है और इसे पूरा करने के लिए कर्इ बार अपनी जान भी जोखिम में डाल देते हैं।
अमृतसरः अक्सर लोग विदेश जाने का सपना देखते है और इसे पूरा करने के लिए कर्इ बार अपनी जान भी जोखिम में डाल देते हैं। कुछ ऐसा ही मामला अमृतसर का सामने आया है, जहां दुबई से लौटी महिला ने रौंगटे खड़े कर देने वाली दास्तां सुनार्इ। महिला की आपबीती का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दर्दनाक हालातों को बयां कर रही रचना नामक यह महिला फिरोजपुर की रहने वाली है। अपने और अपने परिवार के बेहतर भविष्य के लिए वह दुबर्इ गर्इ थी, जिसे अमृतसर के राहुल नामक शख्स ने भेजा था। लेकिन उसे नहीं पता था कि वह जो सपने लेकर विदेशी धरती पर जा रही है वह चकनाचूर हो जाएंगें। अकेली रचना ही नहीं कई अन्य लड़कियां उसके साथ दुबई गई थी, जहां पहुंचने पर उन्हें ओमान ले जाकर उनसे दरिंदगी की गई।
इनकी फ़रियाद सुनकर सांसद गुरजीत सिंह औजला ने दुबई में भारत एंबेसी से बात करके कुछ महिलाएं को वापस बुलाया। इसके बाद रचना और कुछ अन्य महिलाएं तो वापस आ गई हैं, लेकिन अभी भी वहां करीब 200 भारतीय महिलाएं फंसी हुई है, जिनमें 30 के करीब अमृतसर की लड़कियां बतार्इ जा रही है। रचना अब उन फंसी लड़कियों के लिए आगे आई है। सांसद गुरजीत सिंह औजला इनकी वापसी के लिए भी प्रयास कर रहे हैं और उन्होंने यह मामला अमृतसर साइबर सैल के इंचार्ज को दे दिया है।