केंद्रीय जेल गुरदासपुर में जेल में बंद हवालाती आपस में भिड़े, 2 घायल

Edited By Vaneet,Updated: 15 Jul, 2019 05:56 PM

two prisoners from central jail in gurdaspur

सोमवार को केंद्रीय जेल गुरदासपुर में दो कैदियों के गुट आपस में भिड़ गए जिस...

गुरदासपुर(हरमनप्रीत)- आज केंद्रीय जेल गुरदासपुर में हवालातियों के बीच हुए झगड़े के कारण दो कैदी घायल हो गए, जिन्हें उपचार हेतु सिविल अस्पताल पहुचाया गया। 

जानकारी देते हुए सन्नी पुत्र तेजा मसीह निवासी गोहत पोखर व अवतार सिंह पुत्र सेवा सिंह निवासी जोगी चीमा ने सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान बताया कि आज बैरिक नंबर 2 में प्रभजीत, गोपी, गोली और डी.सी आदि नाम के हवालातियों ने किसी तेजधार वस्तु से हमला करके उसे घायल कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। इस संबंधी जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट सतनाम सिंह ने बताया कि यह हवालाती जेल की बैरक में सोने की जगह को लेकर भिड़े है। जिनमें से कुछ हवालातियों ने चमचे के पिछले हिस्से से इन हवालातियों पर हमला कर दिया। इस संबंधी थाना सिटी में लिखित शिकायत भेज दी गई है। जिसके बाद मामला दर्ज करवा कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!