Edited By Kalash,Updated: 23 Nov, 2026 12:15 PM

थाना डिवीजन नंबर 3 के अधीन पड़ते कश्मीर नगर के पास उस समय सनसनी फैल गई।
लुधियाना (स्याल): थाना डिवीजन नंबर 3 के अधीन पड़ते कश्मीर नगर के पास उस समय सनसनी फैल गई। जब स्थानीय लोगों ने एक खाली पड़े प्लॉट में दो व्यक्तियों को बेसुध हालत में पड़े देखा। काफी देर तक शरीर में कोई हलचल न होने के कारण आसपास के लोगों को किसी अनहोनी या नशे की ओवरडोज की आशंका हुई। इसके चलते इलाके में दहशत का माहौल बन गया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा ले रही है। अभी तक दोनों आदमी बेससुध हालत में सोए पड़े हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एक के मुंह से झाग निकल रही है और पीसीआर दस्ता मौके पर पहुंच गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here