बठिंडा जेल में गैंगवार, गैंगस्टर चट्ठा को पीट-पीट कर किया अधमरा, अस्पताल में भर्ती

Edited By Mohit,Updated: 17 May, 2020 05:59 PM

two gangsters group fighting

नवदीप चट्ठा को जब अस्पताल ले जाया गया तो उसकी हालत काफी नाजुक थी। उसके पूरे शरीर पर पट्टियां बांधी हुई थी।

बठिंडा (कुनाल बांसल): बठिंडा केंद्रीय जेल में दो गैंगस्टरों के ग्रुप आपस में भिड़ गए। गैंगस्टर नवदीप चट्ठा के साथ जेल में दूसरे ग्रुप के गैंगस्टरों द्वारा बुरी तरह मारपीट की गई। गैंगस्टर नवदीप चट्ठा की बाजू और टांगों पर मार-मार कर उसका बुरा हाल कर दिया। मारपीट के आरोप अजय फरीदकोटिया और राहुल पर लगे हैं। 

PunjabKesari

नवदीप चट्ठा को जब अस्पताल ले जाया गया तो उसकी हालत काफी नाजुक थी। उसके पूरे शरीर पर पट्टियां बांधी हुई थी। फिलहाल इस मामले में जेल प्रशासन द्वारा अगली कार्रवाई की जा रही है। फिलहला गैंगस्टर नवदीप चट्ठा की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसका इलाज चल रहा है। 

PunjabKesari

यह कोई पहला मामला नहीं है जब जेल में गैंगस्टरों की गुंडागर्दी देखने को मिली हो, इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं लेकिन ऐसी वारदातों से जेल प्रशासन कई सवालों के घेरे में आ जाता है। अब देखना यह होगा कि जेल में हुई इस वारदात के बाद जेल प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!