Edited By Urmila,Updated: 03 May, 2023 06:17 PM
पंजाब सरकार के ट्रांसपोर्ट विभाग ने अहम फैसला लेते हुए राज्य अंदर आर.टी.ओ. और आर.टी.ए. के 27 पद बहाल करने का फैसला किया है।
शेरपुर (अनीश): पंजाब सरकार के ट्रांसपोर्ट विभाग ने अहम फैसला लेते हुए राज्य अंदर आर.टी.ओ. और आर.टी.ए. के 27 पद बहाल करने का फैसला किया है। स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर द्वारा जारी किए गए पत्र अनुसार स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर दफ्तर के पुनर्निर्माण उपरांत सचिव रीजनल ट्रांसपोर्ट की 4 असामियां और रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की 23 असामियों को बहाल किया गया है।
सचिव रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (आर.टी.ए)
विभागी : (1) पटियाला
पी.सी.एस.: (3) बठिंडा, जालंधर, फिरोजपुर
रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी : (आर.टी.ओ.)
विभागी : (8) होशियारपुर, फिरोजपुर, संगरूर, गुरदासपुर, एस.ए.एस. नगर, कपूरथला, बरनाला, तरनतारन
पी.सी.एस.: (15) अमृतसर, बठिंडा, जालंधर, फरीदकोट, लुधियाना, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, मोगा, शहीद भगत सिंह नगर, फाजिलका, मालेरकोटला, पठानकोट, मोगा, मानसा, श्री मुक्तसर साहिब शामिल हैं। इन असामियों पर अब विभाग के अधिकारी और पी.सी.एस. अफसर तैनात किए जाएंगे। यह पत्र स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर द्वारा विभाग के मंत्री लालजीत भुल्लर की प्रवानगी उपरांत जारी किया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here