स्वां नदी के गहरे गड्ढे में गिरा टिप्पर, 2 की मौत

Edited By swetha,Updated: 26 Dec, 2019 08:21 AM

tipper fell into deep pit of swan river 2 killed

गांव भलाण स्थित स्वां नदी में की जा रही अवैध माइनिंग के कारण बने गहरे गड्ढे में रात के अंधेरे में एक टिप्पर गिर गया

नंगल/नूरपुर बेदी/ सुखसाल(लदीप/ कौशल/ भंडारी) : गांव भलाण स्थित स्वां नदी में की जा रही अवैध माइनिंग के कारण बने गहरे गड्ढे में रात के अंधेरे में एक टिप्पर गिर गया, जिससे उसमें सवार 2 नौजवानों की मौत हो गई। एक नौजवान का शव बरामद हो गया है जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

PunjabKesari

 जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 6 बजे एक टिप्पर स्वां नदी में माइनिंग के लिए आया था कि अचानक नदी में बने बड़े गड्ढे में गिर गिया। गड्ढा इतना गहरा था कि गिरने के बाद टिप्पर दिखाई भी नहीं दे रहा था। मौके पर पहुंचे लोगों, गोताखोरों और पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद मशीनों की सहायता से टिप्पर को बाहर निकाला जिसमें से सतनाम सिंह (22) पुत्र कश्मीर सिंह निवासी भलड़ी की लाश बरामद हो गई। मरने वाले दूसरे व्यक्ति की शिनाख्त पंकू (28) निवासी शाहजहांपुर (उ.प्र.) के रूप में हुई है जिसकी तलाश जारी थी। 

PunjabKesari

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने कहा कि अवैध माइनिंग के कारण जहां उनकी जमीनें बर्बाद हो रही हैं वहीं गर्मियों के दिनों में पानी का स्तर भी काफी नीचे चला जाता है और बोर तक सूख जाते हैं। स्वां नदी में अवैध माइनिंग से पड़े गड्ढों की गहराई करीब 40-50 फुट बताई जा रही है। इस संबंधी नंगल के एस.एच.ओ. पवन कुमार चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!