Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Jan, 2018 12:43 PM
खौफ का दूसरा नाम बन चुके खतरनाक गैंगस्टर विक्की गौंडर और प्रेमा लाहौरिया का शुक्रवार शाम पंजाब पुलिस ने एनकाऊंटर कर दिया।
जालंधर: खौफ का दूसरा नाम बन चुके खतरनाक गैंगस्टर विक्की गौंडर और प्रेमा लाहौरिया का शुक्रवार शाम पंजाब पुलिस ने एनकाऊंटर कर दिया। इस एनकाऊंटर में गौंडर का एक ओर साथी सुखप्रीत उर्फ बुद्धा भी मारा गया। साथियों की मौत के बाद शेरा खुब्बण ग्रुप ने पुलिस को चुनौती देते हुए चेतावनी दी है। शेरा खुब्बण ग्रुप ने फेसबुक पर एक पोस्ट अपलोड करके लिखा है कि पंजाब पुलिस ने यह अच्छा नहीं किया। विक्की तेरी मौत का बदला जरूर लिया जाएगा। पुलिस ने हमारे दो मारे हम उन के चार मारेंगे। साथ ही यह भी लिखा गया है कि इसे धमकी न समझा जाए। पंजाब का माहौल यह खुद खराब कर रहे हैं। बाकी यह गलती जो पुलिस ने की है , नहीं करनी चाहिए थी। पुलिस ने अपना काम किया अब हमारी बारी हैं।